inshorts

नासा ने शेयर की प्लूटो के सही रंगों की तस्वीर

नासा ने अपने न्यू होराइज़ंस स्पेसक्राफ्ट द्वारा 22,025 मील (35,445 किलोमीटर) की दूरी से ली गई प्लूटो की तस्वीर शेयर की है जिसमें ग्रह के सही रंग और ग्लेशियर नज़र आ रहे हैं। प्लूटो की सतह पानी, मीथेन व नाइट्रोजन की बर्फ से ढकी हुई है। माना जाता है कि यह चट्टानी ग्रह है जहां संभवत: गहरा महासागर मौजूद है।