नासा ने शेयर की सूर्य के सामने से शुक्र के गुज़रने की दुर्लभ खगोलीय परिघटना की तस्वीर
नासा ने एक दशक पहले घटित हुई दुर्लभ खगोलीय परिघटना (सूर्य के सामने से शुक्र का गुज़रना) के बारे में बताते हुए तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। बकौल नासा, "शुक्र-सूर्य की यह परिघटना 100-साल से अधिक समय में जोड़े में होती है: पिछली बार यह परिघटना 2004, 2012 में हुई थी...अगली परिघटना 2117 से पहले नहीं होगी।"