नासिक में एक ट्रांसपोर्ट कंटेनर में जितेंद्र ईवी के 40 ई-स्कूटर में लगी आग

नासिक (महाराष्ट्र) में एक ट्रांसपोर्ट कंटेनर में जितेंद्र इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (जितेंद्र ईवी) के करीब 40 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई। कंपनी ने बताया कि यह घटना उसकी फैक्ट्री के पास घटी और इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जितेंद्र ईवी आग लगने के मूल कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।