इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ हेनरी निकल्स के आउट होने का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर आईसीसी ने लिखा, "क्या यह आउट होने का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण तरीका है?" जैक लीच की गेंदबाज़ी पर निकल्स के स्ट्रेट ड्राइव के बाद गेंद नॉन-स्ट्राइकर के बैट से टकराकर उछली और मिड-ऑफ के फील्डर ने उसे कैच कर लिया।