निक्की की हत्या में आरोपी साहिल का पुलिसकर्मी कज़न रेप की कोशिश के केस में आरोपी है: पुलिस

'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने पुलिस के हवाले से बताया है कि निक्की यादव की हत्या की साज़िश में शामिल आरोपी साहिल गहलोत का पुलिसकर्मी कज़न नवीन कुमार रेप की कोशिश के एक मामले में आरोपी है। नवीन के खिलाफ इस मामले में 2018 में केस दर्ज हुआ था। निक्की की हत्या को लेकर नवीन की 18 फरवरी को गिरफ्तारी हुई है।

Load More