निचली अदालत में ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद मनीष सिसोदिया ने किया दिल्ली एचसी का रुख

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ज़मानत के लिए गुरुवार को पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। इससे पहले राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने मामले में सिसोदिया को ज़मानत देने से इनकार कर दिया था। सिसोदिया की याचिका पर हाईकोर्ट में कल (3 मई) सुनवाई होगी। मामले में सिसोदिया को फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था।