निचली अदालतों ने 2022 में 165 को सुनाई मौत की सज़ा; वर्ष 2000 के बाद से सर्वाधिक: रिपोर्ट
नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी के प्रोजेक्ट 39ए द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में निचली अदालतों ने 2022 में 165 दोषियों को मौत की सज़ा सुनाई जो वर्ष-2000 के बाद से सबसे अधिक है। निचली अदालतों द्वारा सर्वाधिक मौत की सज़ा गुजरात में (51 दोषियों को) सुनाई गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश (32), झारखंड (17) व महाराष्ट्र (8) का स्थान है।