inshorts

निजी क्रिप्टो के तत्काल जोखिम हैं, धोखाधड़ी का खतरा भी अधिक: आरबीआई रिपोर्ट

आरबीआई की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के मुताबिक, निजी क्रिप्टोकरेंसी ग्राहकों के लिए तत्काल जोखिम पैदा करती है। बकौल रिपोर्ट, "इसके ज़रिए धोखाधड़ी का खतरा भी अधिक है और अधिकांशत: अनुमानों पर आधारित होने के कारण इसकी कीमत बेहद अस्थिर है।" रिपोर्ट के अनुसार, "इसके साथ पूंजी प्रवाह प्रबंधन व वित्तीय एवं वृहद आर्थिक स्थिरता समेत अन्य दीर्घावधि चिंताएं जुड़ी हैं।"