गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार सुबह एक निजी लग्ज़री बस पलट गई जिससे उसमें सवार कम-से-कम 35 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 55 लोग सवार थे जो अहमदाबाद से भावनगर तीर्थयात्रा पर जा रहे थे। बतौर रिपोर्ट्स, चालक को अचानक झपकी आ गई थी जिस कारण उसने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया।