निज्जर की हत्या के मामले में 3 भारतीय नागरिकों को कनाडाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

कनाडाई पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में 3 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। कनाडाई पुलिस ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इन लोगों के भारत सरकार से संबंध थे। पुलिस ने तीनों के नाम करणप्रीत सिंह (28), कमलप्रीत सिंह (22) और करण बराड़ (22) बताए हैं।