नितिन गडकरी ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार में बैठकर संसद भवन पहुंचे, शेयर कीं तस्वीरें

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार में सवार होकर संसद भवन पहुंचे और ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कीं। बकौल गडकरी, इस कार का नाम 'मिराई' है जिसका मतलब भविष्य है। उन्होंने दिसंबर 2021 में कहा था, "ग्रीन हाइड्रोजन स्वदेशी ईंधन होगा...इसके ज़रिए 1 किलोग्राम में वाहन 180 किलोमीटर तक चल सकता है।"