नित्यानंद के 'देश' ने यूएन की बैठक में लिया हिस्सा, कहा- नित्यानंद को सता रहा भारत
भारत से भाग चुके रेप के आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु नित्यानंद द्वारा स्थापित काल्पनिक देश 'कैलासा' के प्रतिनिधियों ने हाल ही में जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की बैठक में हिस्सा लिया। प्रतिनिधिमंडल की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। कैलासा की एक प्रतिनिधि ने नित्यानंद के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए कथित तौर पर कहा कि भारत उसे 'सता' रहा है।