निधि को हार्वर्ड की नौकरी का झांसा देने वाले ने कई महिला पत्रकारों को बनाया निशाना: एनवाईटी

न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) की रिपोर्ट के मुताबिक, एनडीटीवी की पूर्व ऐंकर निधि राज़दान को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से फर्ज़ी नौकरी की पेशकश करने वाले ने कई प्रमुख भारतीय महिला पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से निशाना बनाया था। एनवाईटी ने बताया है कि पत्रकार रोहिणी सिंह, कॉलमनिस्ट ज़ैनब सिकंदर और बीजेपी प्रवक्ता निघत अब्बास से भी घोटालेबाज़ों ने संपर्क किया।