inshorts

निपाह वायरस के स्त्रोत का पता लगाने के लिए एनआईवी ने केरल में लिए फ्रूट बैट के सैंपल

केरल के कोझिकोड में शनिवार को नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की एक टीम ने निपाह वायरस के स्त्रोत का पता लगाने के लिए फ्रूट बैट (चमगादड़) के सैंपल इकट्ठा किए। इससे पहले केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया था कि कोझिकोड राजकीय मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किए गए 68 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।