सेना दिवस परेड में शनिवार को प्रदर्शित भारतीय सेना की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म को नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) के सहयोग से तैयार किया गया है। डिजिटल कैमोफ्लेज पैटर्न वाली यूनिफॉर्म हल्के कपड़े से बनी है और अधिक आरामदायक है। सभी प्रकार के भूभाग के लिए उपयुक्त यूनिफॉर्म में शर्ट को ट्राउज़र के अंदर करने की ज़रूरत नहीं है।