एनएसई के निफ्टी ने सोमवार को पहली बार 18,000 का स्तर छू लिया। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स भी 60,300 के पार हो गया। मारुति सुज़ुकी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) के शेयरों में सबसे अधिक तेज़ी देखी गई है। वहीं, टाटा मोटर्स के शेयर्स में भी तेज़ी देखने को मिली।