नियमों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली सरकार ने एनबीसीसी पर लगाया ₹5 लाख का जुर्माना

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड पर धूल-नियंत्रण मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए ₹5 लाख का जुर्माना लगाया। उन्होंने कहा, "मैंने एनबीसीसी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया...जहां धूल-नियंत्रण नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था।" दिल्ली सरकार ने अपने ऐंटी-डस्ट कैंपेन के दूसरे चरण की शुरुआत की है।