inshorts

नियोक्ता ने इंटरव्यू देने आई एक महिला को कहा मोटी, यूके में भर्ती कर्ता ने शेयर की चैट

यूके में इंटरव्यू देने आई एक महिला को मोटी कहने वाले नियोक्ता की चैट एक रिक्रूटर (भर्ती कर्ता) ने शेयर की है। नियोक्ता ने चैट में रिक्रूटर से कहा, "केवल एक चीज़ ने मुझे परेशान किया कि वह...पतली नहीं है।" रिक्रूटर ने नियोक्ता को ओछा व अभिमानी बताते हुए कहा कि 'उसके पास कहने को शब्द नहीं' थे।