निरंतर प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों व इससे मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही: गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि निरंतर प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों व इससे मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही। उन्होंने कहा, "वर्ष-2021 में देश में 4,12,432 सड़क दुर्घटनाएं हुईं और वर्ष-2022 में 4,61,312 मामले सामने आए।" बकौल गडकरी, हादसों में मौत के मामले 2021 में 1,53,972 से बढ़कर वर्ष-2022 में 1,68,491 हो गए।

Load More