भोजपुरी स्टार व बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने आज़मगढ़ लोकसभा सीट (उत्तर प्रदेश) के उप-चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धर्मेन्द्र यादव के खिलाफ 8,000+ मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। गौरतलब है, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विधायक बनने पर यह सीट खाली हुई थी। वहीं, रामपुर लोकसभा सीट के उप-चुनाव में भी बीजेपी विजयी हुई।