केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत में कोयले की कमी की खबरों को निराधार बताते हुए कहा है, "किसी चीज़ की कमी नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "ऊर्जा मंत्री (आर.के. सिंह) ने बताया कि हर विद्युत उत्पादन संयंत्र में अगले चार दिनों का कोयला उनके परिसर में पूरी तरह उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला बिलकुल भी नहीं टूटी है।"