निराधार: कोविड-19 पीड़ितों के लिए जुटाए गए धन के दुरुपयोग के आरोप पर राणा अय्यूब

पत्रकार राणा अय्यूब ने कोविड-19 पीड़ितों के लिए जुटाए गए धन के कथित दुरुपयोग को लेकर अपने खिलाफ यूपी में एफआईआर होने के बाद इसे 'निराधार और द्वेषपूर्ण' बताया है। उन्होंने कहा, "इस आरोप को लेकर मुझे ऑनलाइन बदनाम व ट्रोल किया गया।" बकौल राणा, उन्होंने 'एक पैसे का भी' दुरुपयोग नहीं किया और डोनेशन पर 'भारी-भरकम' टैक्स भरा है।