नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस को लेकर एनसीपी द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताया है। एजेंसी के डिप्टी डीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि इस ऑपरेशन में 9 स्वतंत्र गवाह बनाए गए थे जिनमें मनीष भानुशाली और किरण गोसावी भी शामिल हैं। बकौल सिंह, इन गवाहों को एनसीबी पहले से नहीं जानती थी।