निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से नोएडा में 2 लोगों की मौत, ठेकेदार फरार

गौतम बुद्ध नगर के ऐडिशनल डीसीपी रण विजय सिंह ने बताया है कि 15 नवंबर (सोमवार) की रात एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से 2 मज़दूरों की मौत हो गई। उनके मुताबिक यह घटना सेक्टर 20 की बिल्डिंग 835 की है। सिंह ने बताया कि ठेकेदार व एक अन्य मज़दूर फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।