निर्माणाधीन पुल ढहने से लद्दाख में 4 मज़दूरों की मौत; 2 को बचाया गया

लद्दाख के नुब्रा में तेज़ हवाओं के कारण ढहे एक निर्माणाधीन पुल के मलबे से 4 मज़दरों के शव बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 12 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद मलबे में फंसे 6 मज़दूरों में से दो को बचाया जा सका। वहीं, लद्दाख के उप-राज्यपाल आर.के. माथुर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।