वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे निवर्तमान सीजेआई एन.वी. रमणा को विदाई देते वक्त शुक्रवार को रो पड़े जिसका वीडियो सामने आया है। दवे ने सीजेआई रमणा को 'परिवार का सदस्य' बताते हुए कहा, "आप आम लोगों के जज रहे। आपने अपना कर्तव्य निभाया। आपने अधिकारों और संविधान को बरकरार रखा।" गौरतलब है, सीजेआई एन.वी. रमणा शुक्रवार को रिटायर हो रहे हैं।