निष्पक्ष होगी तमिलनाडु हेलीकॉप्टर क्रैश मामले की जांच: वायुसेना चीफ वी.आर. चौधरी
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु हेलीकॉप्टर हादसे की जांच निष्पक्ष होगी। उन्होंने कहा, "मैं विश्वास दिलाता हूं कि यह कोर्ट ऑफ इंक्वायरी...बहुत ही निष्पक्ष प्रक्रिया है...मैं किसी निष्कर्ष का ज़िक्र नहीं करूंगा क्योंकि यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है...ज़रूरी है कि पूरी जांच के बाद...निष्कर्षों पर पहुंचा
जाए।"