निसंतान होने से निराश यूपी में दंपती ने ज़हरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर ज़िले के चितसोना अलीपुर गांव में शादी के चार साल बाद भी निसंतान होने से दुखी एक दंपति ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद दोनों को मेरठ अस्पताल ले जाते समय महिला की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान पति की भी मौत हो गई।