नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष 71 वर्षीय अरविंद पनगढ़िया ने शनिवार को पहली बार मतदान किया। उन्होंने 'X' पर लिखा, "संभवत: मुझे अपने मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने वाले सबसे बुज़ुर्ग मतदाता होने का गौरव प्राप्त है। इस बात पर गर्व है।" उन्होंने कहा, "आज कई युवाओं के साथ-साथ मैंने भी पहली बार वोट डाला।"