केंद्र सरकार ने 1981 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी परमेश्वरन अय्यर को नीति आयोग का सीईओ नियुक्त किया है और उनकी नियुक्ति अगले 2 साल या अगले आदेश तक के लिए प्रभावी होगी। अय्यर ने स्वच्छ भारत मिशन की अगुआई की थी। गौरतलब है, नीति आयोग के मौजूदा सीईओ अमिताभ कांत का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।