inshorts

नीति आयोग ने पूरी तरह टेक्नोलॉजी आधारित डिजिटल बैंक के गठन का किया प्रस्ताव

नीति आयोग ने देश में वित्तीय सेवाओं की पहुंच और बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से प्रौद्योगिकी आधारित डिजिटल बैंक गठित करने का प्रस्ताव किया है। डिजिटल बैंक सेवाएं प्रदान करने के लिए फिज़िकल ब्रांच की बजाय पूरी तरह से इंटरनेट और अन्य संबंधित माध्यमों पर निर्भर होंगे। आयोग ने एक परिचर्चा पत्र में यह प्रस्ताव किया है।