नीतीश ने पीएम मोदी को धोखा दिया, उनसे कभी समझौता नहीं होगा: बिहार में सुशील मोदी
बिहार में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रविवार को पार्टी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा, ''जिस व्यक्ति (नीतीश कुमार) ने बीजेपी को नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धोखा दिया उससे इस जीवन में समझौता नहीं होगा।'' उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि जेडीयू संग भविष्य में गठबंधन नहीं होगा।''