नीतीश राणा की पत्नी की कार का दिल्ली में दो लोगों ने किया पीछा, उन्होंने शेयर किया वीडियो

आईपीएल-2023 में केकेआर की कप्तानी कर रहे नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने दिल्ली में बाइक से उनकी कार का पीछा करने वाले दो लोगों का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "इन लोगों ने...मेरा पीछा किया और...शिकायत करने पर पुलिस ने फोन पर मुझसे कहा, "आप सुरक्षित घर पहुंच गई हैं...तो उसे भूल जाइए।"