आईपीएल-2023 में केकेआर की कप्तानी कर रहे नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह की कार का दिल्ली में बाइक से पीछा करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल पुलिस, दोनों की उम्र 18-वर्ष है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले साची ने पुलिस पर मामले की अनदेखी का आरोप लगाया था।