नीदरलैंड्स ने अमेरिका को फीफा विश्व कप 2022 से किया बाहर, क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचा

नीदरलैंड्स ने शनिवार को राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में अमेरिका को 3-1 से हराकर उसे फीफा विश्व कप-2022 से बाहर कर दिया। इसके साथ ही नीदरलैंड्स टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। मेम्फिस डिपाय, डेली ब्लिंक और डेंज़ेल डम्फ्रीज़ ने नीदरलैंड्स के लिए गोल दागे जबकि हाजी राइट ने अमेरिका के लिए स्कोर किया।