नीदरलैंड्स ने पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता
ओडिशा में चल रहे पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में रविवार को ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए खेले गए मैच में नीदरलैंड्स ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हरा दिया। नीदरलैंड्स के लिए तीनों गोल मैच के तीसरे क्वॉर्टर में आए जबकि ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र गोल मैच के पहले क्वॉर्टर में आया। नीदरलैंड्स के लिए कप्तान टेरी ब्रिंकमन ने 2 गोल किए।