नीरज चोपड़ा ने 0.04 मीटर के अंतर से जीती दोहा डायमंड लीग

भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 0.04 मीटर के अंतर से दोहा डायमंड लीग जीत ली है। नीरज ने 88.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि दूसरे स्थान पर रहे याकूब वडलेज्च ने 88.63 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। नीरज ने पिछले साल डायमंड लीग ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था।