ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने मालदीव में पानी के अंदर भाला फेंकने की ऐक्टिंग करते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "आसमान पर, ज़मीन पर, या अंडरवॉटर...हमेशा जैवलिन के बारे में सोचता हूं।" हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने कमेंट किया, "छुट्टियों पर भी जैवलिन? दिमाग और शरीर को थोड़ा आराम दो भाई।"