नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने

भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 24-वर्षीय नीरज ने इतिहास रचते हुए स्विट्ज़रलैंड के ज़्यूरिख में 88.44 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ डायमंड लीग फाइनल जीता है। डायमंड ट्रॉफी के अलावा नीरज चोपड़ा ने $30,000 की पुरस्कार राशि भी जीती है।