नीरज चोपड़ा ने रतन टाटा से की मुलाकात, कहा- वह एक सच्चे प्रेरणा स्रोत हैं
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने उद्योगपति रतन टाटा से मुलाकात की है। नीरज ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, "रतन टाटा सर से मिलने का अवसर मिला। वह एक सच्चे प्रेरणा स्रोत हैं। 🙌🏻🇮🇳" कई लोगों ने तस्वीर पर कमेंट कर नीरज व रतन टाटा की प्रशंसा की है।