नीरज चोपड़ा ने शेयर किया अपने वर्कआउट का वीडियो, लोगों ने कहा- यह आदमी मशीन है

टोक्यो ओलंपिक्स के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया। जैवलिन थ्रोअर ने कैप्शन लिखा, "प्रयास और कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता।" कई यूज़र्स ने वीडियो पर प्रतिक्रियाएं दीं जिनमें से एक ने कमेंट किया, "(यह) आदमी मशीन है।" एक अन्य ने लिखा, "कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाती है।"