नीरज ने ओलंपिक म्यूज़ियम को दान किया ओलंपिक में उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने वाला जैवलिन
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक स्वर्ण पदक जिताने वाले जैवलिन को ओलंपिक म्यूज़ियम को दान कर दिया है। नीरज ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "ओलंपिक म्यूज़ियम आना और अपना टोक्यो-2020 का जैवलिन दान करना...सम्मान की बात थी। मुझे उम्मीद है कि इसकी मौजूदगी...युवा पीढ़ी को अपने सपनों को लेकर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।"