नीरव मोदी की अपील खारिज करने के ब्रिटेन के अदालती फैसले का स्वागत करते हैं: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा, "हम नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील खारिज करने के ब्रिटेन के उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि नीरव मोदी के साथ-साथ अन्य आर्थिक अपराधियों को वापस लाने के प्रयासों को जारी रखा जाएगा ताकि वे (अपराधी) देश में कानूनी प्रक्रिया का
सामना करें।"