रिपोर्ट्स हैं कि साइमन कैटिच ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में एसआरएच द्वारा पूर्व निर्धारित योजनाओं को दरकिनार किए जाने पर टीम के सहायक कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, कैटिच फ्रैंचाइज़ी के कामकाज के तरीके से खुश नहीं थे। पिछले साल दिसंबर में ट्रेवर बेलिस ने भी एसआरएच के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था।