नीलामी में ₹1.5 करोड़ में बिका एप्पल का सील पैक फर्स्ट एडिशन आईफोन, सामने आईं तस्वीरें

एप्पल का एक फैक्ट्री सील्ड फर्स्ट एडिशन आईफोन (4-जीबी) एलसीजी द्वारा की गई नीलामी में $190,372 (₹1.5 करोड़) में बिका है। 2007 में इसके लॉन्च के बाद एप्पल ने इस मॉडल को केवल $499 में बेचा था। इस आईफोन को खरीदने के लिए 28 बोलियां लगी थीं और इसे मूल कीमत से 400 गुना अधिक दाम पर खरीदा गया।