नुपुर का समर्थन करने वाले महाराष्ट्र के शख्स के कथित हत्यारों का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

अमरावती (महाराष्ट्र) में मृतक केमिस्ट उमेश कोल्हे का उसके कथित हत्यारों द्वारा पीछा करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा के समर्थन में वॉट्सऐप पोस्ट शेयर करने के बाद कोल्हे की 21 जून को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। यह फुटेज रात 10 बजे से रात 10.30 बजे के बीच का है।