नुपुर शर्मा के सपोर्ट को लेकर अमरावती के केमिस्ट की हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
अमरावती (महाराष्ट्र) के केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बकौैल पुलिस, आरोपी की पहचान शेख इरफान शेख रहीम के तौर पर हुई है जो हत्या का मास्टरमाइंड था। कोल्हे ने बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा के समर्थन वाला पोस्ट वॉट्सऐप ग्रुप्स में शेयर किया था जिसके बाद उसकी हत्या हुई।