नेटफ्लिक्स ने धीमी राजस्व वृद्धि का हवाला देते हुए अपने 4% कर्मचारियों (300) को बर्खास्त कर दिया है जिनमें से अधिकतर अमेरिका में रहने वाले कर्मचारी हैं। पिछले महीने कंपनी ने 150 कर्मचारियों की छंटनी की थी। गौरतलब है, नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स की संख्या एक दशक से अधिक समय बाद 2022 के शुरुआती 3 महीनों में पहली बार घटी थी।