भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा है कि एयरटेल एजीआर भुगतान पर मिली 4-साल की राहत का उपयोग अपने नेटवर्क को मज़बूत करने में करेगा। उन्होंने कहा कि टैरिफ बढ़ाने की और जीएसटी, लाइसेंस शुल्क, अधिक लेवी पर कोई फैसला लेने की ज़रूरत है। बकौल मित्तल, एयरटेल आगे आकर टैरिफ बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है।