केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राज्यसभा को सूचित किया है कि पिछले 5-साल में सरकार ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस समेत विभिन्न हस्तियों की जयंती मनाने पर करीब ₹616 करोड़ खर्च किए। बकौल मंत्री, ऐसे आयोजनों पर 2017-18 में ₹150.06 करोड़, 2018-19 में ₹159.10 करोड़, 2019-20 में ₹102.73 करोड़ जबकि 2021-22 में ₹125.59 करोड़ खर्च हुए।